गांव डिगरहेड़ी में झगड़े में घायल हुए एक युवक की मौत हो गी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चार नामजद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
निसारूदीन निवासी गांव डिंगरहेड़ी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि 7 जून को रविन्द्र निवासी गोरखपुर, सोनू निवासी शेखपुर, बलजीत निवासी सराय व कर्मवीर उर्फ ढिल्लू निवासी गोरखपुर ने एक योजना के तहत उसके भाई इस्लाम के साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसका भाई इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान इस्लाम ने रविवार की रात्रि दम तोड़ दिया। निसारुद्दीन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।