फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ठुकराने पर कमरे में बंद कर के पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र में इलाके में सोमवार रात प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने कमरे में बंदकर युवती को बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवती के कपड़े फट गए।
विज्ञापन


आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी आंख, पेट, सिर आदि जगहों पर गंभीर चोट लगी है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार रात आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सरेराह किया था प्यार का इजहार

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय शबनम (बदला हुआ नाम) रतिया मार्ग, संगम विहार में रहती है। वहीं नूर मोहम्मद नाम का शादीशुदा युवक भी रहता है। उसका स्क्रैप का व्यवसाय है। शबनम के परिजनों ने बताया कि नूर मोहम्मद कई महीने से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था।

एक दिन उसने सरेराह युवती का हाथ पकड़कर प्यार का इजहार किया। शबनम के विरोध करने पर वह चला गया। आरोप है कि सोमवार रात नूर मोहम्मद ने शबनम को बुलाया और पास में स्थित एक खाली कमरे में ले जाने के बाद उसे बंद कर दिया।

आरोपी ने युवती के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा। शबनम के इनकार करने पर आरोपी ने उसे बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। लहुलूहान अवस्था में घर पहुंची शबनम ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें