फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को न भेजने पर युवक ने ससुराल में खाया जहर

Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
विज्ञापन
नीमका गांव में रविवार को एक युवक ने पत्नी को साथ भेजने से मना करने पर ससुराल में जहर खा लिया। ससुराल वालों ने युवक को गंभीर हालत में जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


पलवल (हरियाणा) के बंचारी गांव निवासी गंगाराम शनिवार को अपनी ससुराल नीमका आया था। रात को रुकने के बाद अगली सुबह उसने पत्नी को साथ ले जाने की बात कही, लेकिन ससुराल वालों ने भेजने से मना कर दिया। 

बताया गया कि इससे नाराज युवक ने जेवर-खुर्जा मार्ग स्थित नाई की दुकान पर जाकर सल्फास की छह गोलियां खा लीं। इस दौरान दुकानदार ने उसके हाथ से चार गोलियां छीन लीं। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद  हालत खराब होने पर ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें