फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ दुकान से घर लौट रहा था युवक, लूट का विरोध करने पर की हत्या

Thu, 26 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मृत युवक पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। गोली कंधे के पास लगी। युवक के भाई ने उसे सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर  बदमाशों के खिलाफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस रंजिशन हत्या बता रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में मामला लूट का लग रहा है।

मूलरूप से पटना निवासी पंकज सेक्टर-110 भंगेल में आशुतोष नाम से किराना स्टोर चलाता था। वह बड़े भाई आशुतोष और परिवार के साथ दुकान के पीछे स्थित मकान में रहता था। 
विज्ञापन


देर रात आशुतोष दुकान बंद कर रहा था, जबकि पंकज हाथ में थैला लेकर खड़ा था। थैले में कागजात और करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। आशुतोष ने बताया कि पल्सर बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और पंकज से थैला छीनने लगे। 

पंकज ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा होने लगी। बदमाश वहां से फरार हो गए, लेकिन थैला नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से आशुतोष ने पंकज को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें