फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 17 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी जिले के न्यू अशोक नगर इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के योगा टीचर पर तीन छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा एन्क्लेव में रहने वाली 11-12 वर्ष की तीन छात्राएं इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। शुक्रवार को एक छात्रा ने स्कूल से आने पर अपनी मां से बताया कि योगा सिखाने के दौरान टीचर पंकज सक्सेना (35) उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं।

उसने बताया कि टीचर उसकी दोनों सहेलियों के साथ भी ऐसा करते हैं। सोमवार को पीड़ित छात्रा की मां स्कूल में इसकी शिकायत लेकर पहुंची। उनकी शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसके बाद पीड़ित छात्रा की मां ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बच्ची के साथ-साथ उसकी दो अन्य सहेलियों का बयान दर्ज कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टीचर पंकज सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर शकरपुर इलाके में रहता है और कई वर्षों से योगा टीचर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें