फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर फटने के बाद पलटी एसयूवी, चार की मौत  

Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुपर्व मनाने दिल्ली जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज गति से जा रही महिंद्रा एक्सयूवी कार टायर फटने के बाद पलटकर डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ चार आर्मी अफसर की कार समेत चार अन्य कारों से जा टकराई। कारों की भिड़ंत में एसयूवी में सवार किशोरी समेत एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान आर्मी अफसर की पत्नी ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य का इलाज ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा जीरो प्वाइंट से 8 किमी पहले आगरा-नोएडा रूट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-15 के मूल निवासी हरजोत आगरा की एक निजी कंपनी में परचेज मैनेजर हैं। सोमवार सुबह वह अपनी बहन जसविंदर (50), बहनोई जग्गी (52), पत्नी नवनीत कौर (35), बेटी ब्रह्मलीन (14) के साथ एक्सयूवी कार से बहन के घर दिल्ली जा रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे स्पोर्ट्स सिटी से आगे जगनपुर गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही तेज गति से चल रही कार असंतुलित होकर पलटने के बाद डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी तरफ चार अन्य कारों से जा टकराई।

दूसरी तरफ आर्मी अफसर और दिल्ली के सदर निवासी संजीव तिवारी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ फोर्ड फिगो कार से आगरा जा रहे थे। एक्सयूवी कार की टक्कर से फिगो सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों और दनकौर पुलिस ने तत्काल ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जसविंदर, नवनीत कौर, ब्रह्मलीन और लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। जग्गी, हरजोत और आर्मी अफसर संजीव तिवारी का इलाज चल रहा है। इन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें