फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 09 Apr 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के नजदीक चल रहे देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तीन दिनों के अंदर ठेका को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही आंदोलन की चेतावनी देते हुए सीओ दादरी को ज्ञापन सौंपा है। रविवार को महिलाएं एकत्र होकर जीटी रोड स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के नजदीक चल रहे देशी शराब के ठेके पर पहुंची।  महिलाएं ठेका बंद कराने लगीं।

ठेका पर काम कर रहे कर्मचारी भाग गए। कर्मचारियों ने महिलाओं द्वारा जबरन ठेका बंद कराने की सूचना दादरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार स्कूल-कॉलेजों की 200 मीटर के परिधि में शराब के ठेके प्रतिबंधित है, जबकि दादरी के पास जीटी रोड पर स्थित सभी शराब के ठेके इस कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

इनको हटाकर दूसरी जगह ले जाया जाए। महिलाओं ने दादरी कोतवाली पहुंच कर ठेकों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरण कराने की मांग का ज्ञापन सीओ दादरी को सौंपा।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के नगर अध्यक्ष चक्रेश जैन ने किया। इस मौके पर संगीता रावल, पिंकी गुप्ता, मधु पवार, मुन्नी चौहान, अरुणा शर्मा, रजनी कटियार, गीता मिश्रा, पुष्पावती, राजकुमारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें