फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला के कपड़े उतरवाए, मामला दर्ज होने के बाद अस्पताल से हुआ फरार

Sun, 04 Mar 2018 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
a married woman stripped
विज्ञापन

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पताल राममनोहर लोहिया(आरएमएल) में मरीज महिला केसाथ छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी आरएमएल अस्पताल का डॉक्टर ही है। डॉक्टर ने महिला के कपड़े उतरवा दिए थे और फिर अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर आरएमएल अस्पताल से फरार हो गया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पीड़ित महिला विमला(50, बदला हुआ नाम)बापा नगर, करोलबाग की रहने वाली है। महिला केकंधे में दर्द होता है। महिला को ये बीमारी काफी दिनों से है। विमला इलाज कराने एक मार्च को आरएमएल अस्पताल गई थी और यहां पर पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी हुई थी।
 

विज्ञापन

रे कपडे उतरवा दिए और फिर काफी देर तक अश्लील हरकतें की

तभी वहां आर्थो विभाग का डॉक्टर विनोद वहां पहुंचा और विमला को लाइन से निकालकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि यहां उसने अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद वह महिला को एमरजेंसी वार्ड में चौथी मंजिल पर ले गया।

आरोप है कि यहां पर एक्साइज कराने केबहाने डॉक्टर विनोद ने विमला के सारे कपडे उतरवा दिए और फिर काफी देर तक अश्लील हरकतें की। महिला ने सारी बात अपने पति को बताने की धमकी दी। विमला ने घर जाकर सारी बात अपने पति को बताई।

पति ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू थाने में की। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने डॉक्टर विनोद (35) केखिलाफ छेड़छाड़(गैर जमानती धारा) का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस डॉक्टर को पकडने केलिए कई जगह छापेमारी कर रही है। होली वाले दिन मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें