शराब पीकर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में बदनाम हो चुकी साइबर सिटी का एमजी रोड एक बार फिर सुर्खियों में है। मानेसर घटना के बाद लोगों को लगा था कि शायद ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। लेकिन शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई।
विज्ञापन
2 of 6
चप्पल से सिखाया मनचले को सबक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात करीब एक बजे सहारा मॉल के बाहर शराब के नशे में मनचले ने क्लब से निकली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो वहां पर मौजूद अन्य युवक युवती का साथ देने के बजाए फोन में वीडियो बनाते रहे। युवती के विरोध के बावजूद मनचला नहीं माना और युवती का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती और मनचले के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
युवतियों ने शराबियों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य युवतियां आगे आईं और मनचले की थप्पड़ व चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। इस घटना का खुलासा वीडियो से हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शहर के एमजी रोड पर मनचले कितने बेखौफ हैं। वारदात के दौरान आधी रात को यहां दूर-दूर तक पुलिस भी नजर नहीं आई।
4 of 6
मनचले की पिटाई करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
एक युवती ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची । उधर, पुलिस वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बजाए पीड़ित युवती की शिकायत का इंतजार कर रही है। बता दें कि शनिवार को ही पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने महिला सुरक्षा को लेकर सभी डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली थी। इसके बाद भीपुलिस की कार्यप्रणाली मे कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 6
मनचले की पिटाई करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
एक्शन प्वाइंट पर नंबर एक पर है एमजी रोड
महिला सुरक्षा को लेकर जिस एक्शन प्लान को 150 प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं, इसमें एमजी रोड का पहला नंबर है । एमजी रोड पर युवतियों से छेड़छाड़ की ये कोई इकलौती वारदात नहीं है।
पुलिस दावा है कि उन संवेदनशील इलाकों में जहां पर महिला अपराध की ज्यादा शिकायतें आती हैं, वहां सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी, लेकिन शनिवार की रात की घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।