फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बेटी के सामने महिला की चाकू मारकर हत्या, सामने आई यह वजह

Thu, 07 Feb 2019 03:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बुधवार शाम घर में घुसकर माधुरी देवी (45) की उनकी 11 वर्षीय बेटी के सामने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। महिला के गले, हाथ और पेट में चाकू के कई वार किए गए। शोर शराबे के बीच आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि श्याम नाम का एक ठेकेदार महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी। इसी के बाद श्याम ने महिला की हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक, माधुरी भूतों वाली गली, नांगलोई में पति जयशंकर झा और चार बच्चों के साथ रहती थीं। दंपती एक जूता फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे माधुरी 11 वर्षीय बेटी के साथ घर में थीं, जबकि बाकी परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और माधुरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


माधुरी के गले, हाथ और पेट में आधा दर्जन से अधिक घाव हो गए। मां को चाकू लगता देखकर बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इधर पड़ोसी भी घर की ओर भागे। इस बीच, आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें