फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सेे दुष्कर्म की कोशिश के बाद पेट पर मारी लात

Sun, 18 Dec 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरौंडा गांव निवासी एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मूलरूप से लोनी निवासी महिला पति के साथ बिरौंडा गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो युवक उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला व उसके ससुर से मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इससे आरोपियों का हौसला बुलंद हो गया और उन्होंने शनिवार को एक बार फिर उसके घर पहुंचकर पीड़िता के पेट में लात मारी। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर सेे दो होमगार्ड जख्मी 

- फोटो : symbolic
होंडा चौक के पास शनिवार दोपहर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड सतीश और लाखन जख्मी हो गए। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस नेे कार सवार दो छात्रों को पकड़ लिया।

बताया गया है कि दोनों होमगार्ड नेे हेलमेट लगाया हुआ था, उनके पैर में गंभीर चोट आई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एच्छर चौकी प्रभारी यतेंद्र नेे बताया कि होमगार्ड और कार सवारों ने आपस में समझौता कर लिया। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें