फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला महिला का शव, कटे हुए थे पैर

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना इलाके के एक गंदे नाले में शनिवार सुबह महिला का शव मिला। शव काले रंग के बैग में था। महिला के दोनों पैर टखनों के ऊपर से कटे हुए थे। कटे हुए पैर नहीं मिले। संगम विहार इलाके में भी शुक्रवार को इसी हालत में एक व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली कि कैप्टन गौड़ मार्ग पर ओखला मंडी के पास स्थित गंदे नाले में पड़े बैग से खून निकल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोला, तो उसमें महिला का शव था। महिला ने मैक्सी पहनी हुई थी।

उसके पैर ढूंढे गए, लेकिन नहीं मिले। अमर कॉलोनी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार इलाके में शुक्रवार को मिले शव के पैर भी टखनों के ऊपर से कटे हुए थे।
विज्ञापन


हालांकि उसके पैर शव के पास ही पड़े मिल गए थे। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर भी जांच कर रही है। शनिवार देर शाम तक महिला और संगम विहार में शुक्रवार को मिले व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें