फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां की गला घोंटकर हत्या, पर क्यों?

Fri, 06 Jun 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-7 की कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। महिला की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या की गई है। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है। मृतका के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ  दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-20बी की कृष्णा कॉलोनी स्थित घर में महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान 27 वर्षीय ममता के रूप में हुई, उसका मायका उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के बनियाखेड़ा के गांव मैरूदीनपुरगंज में है। घटना के बाद ममता के मायके वालों को सूचना दी गई।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि उसकी शादी कृष्णा कॉलोनी निवासी कुंवर पाल से वर्ष 2008 में हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। कुंवर पाल एक कंपनी में सफाई कर्मचारी है। घटना के बाद से वह फरार है, जिस कारण पुलिस आशंका जता रही है कि उसने ही पत्नी का गला घोंटा होगा। जांच में पुलिस ने पाया कि ममता का चुन्नी से गला घोंटा गया है, वह घर में फर्श पर पड़ी मिली।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे ममता के पिता बलबीर ने पुलिस को बताया कि बलबीर व उसके परिवार वाले ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बलबीर ने कुंवर पाल व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें