फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट से बदबू आने पर खुला मामला, बेड के अंदर मिली महिला की लाश

Thu, 28 Apr 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेड में मिली महिला की लाश
विज्ञापन
बिंदापुर इलाके के सेवक पार्क में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव फ्लैट में डबल बेड के भीतर मिला। बुधवार को फ्लैट से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डिंपल वर्मा (28) सी-16, ए-ब्लॉक सेवक पार्क में किराये के फ्लैट में अकेले रहती थी। करीब डेढ़ माह पूर्व उसने मकान मालिक श्याम सुंदर से फ्लैट किराये पर लिया था।

मकान मालिक को छतरपुर, महरौली का एक वोटर कार्ड देकर बताया था कि उसका परिवार भी उसके साथ रहेगा लेकिन फिलहाल वह अकेली ही रह रही थी।

दो-तीन दिनों से पड़ोसियों ने उसे देखा नहीं था

दो-तीन दिनों से पड़ोसियों ने उसे देखा नहीं था। उसके फ्लैट पर भी बाहर से ताला लगा था। बुधवार को दुर्गंध आने पर श्याम सुंदर ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर छानबीन की तो डबल बेड से डिंपल का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि तीन से चार दिन पूर्व डिंपल की हत्या कर शव को बेड में डाला गया।

डिंपल क्या करती थी किसी को नहीं पता। पड़ोसियों को उसने इतना जरूर बताया था कि उसकी शादी हो चुकी है और एक बच्ची भी है।
विज्ञापन

किसी ने उसके परिवार को आते-जाते नहीं देखा था

लेकिन किसी ने उसके परिवार को आते-जाते नहीं देखा था। पुलिस को डिंपल का एक मोबाइल फोन गायब मिला है। पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर छानबीन कर रही है।

मकान के नीचे उसकी आई-10 कार खड़ी मिली है। फिलहाल उसके परिवार का भी पता नहीं चल पाया है।  दक्षिण-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें