दिल्ली के अमन विहार इलाके में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। अमन विहार थाना पुलिस महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम पुलिस ने अमन विहार के अगर नगर इलाके में एक महिला के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
महिला के पास से पुलिस को एक सुसासड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। उसने शादी से पूर्व कई सपने देखे थे लेकिन वो पूरे नहीं हो पाए। महिला की पहचान काजल (24) के रूप में हुई।