फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में दूध लेने जा रही महिला से लूटी चेन

Sun, 19 Apr 2015 07:50 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में बदमाशों ने दूध लेने जा रही महिला को निशाना बनाते हुए रविवार सुबह चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश तब तक भाग चुके थे। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी पुष्पा सिंह रविवार सुबह दूध लेने के लिए पसौंडा जा रही थीं। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 मार्केट के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला की चेन झपट ली।

महिला ने शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। बाइक सवार कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर बदमाश पसौंडा की ओर ही भाग निकले। महिला ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

उधर, लोगों का कहना है कि आए दिन इलाके में घटनाएं हो रही हैं। मगर पुलिस यहां गश्त नहीं बढ़ा रही है, जिसके चलते लगातार घटनाएं हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें