फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बंधक बनाकर गैंगरेप करने का लगाया आरोप

Thu, 20 Oct 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में चालक की पत्नी ने पड़ोसियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का ये भी कहना है कि आरोपियों ने उसका मंगलसूत्र और अन्य गहने भी लूट लिए। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में  कहा है कि उसका पति ड्राईवर है। जो कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता है। उसके दो बच्चे हैं। 14 अक्तूबर की दोपहर को वह अपने घर से निकलकर गली के नुक्कड़ पर बेटे को स्कूल से लेने जा रही थी।

गली में ही रहने वाला राजेंद्र नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा था। वह जैसे ही उसके घर के सामने पहुंची राजेंद्र ने अपनी बहु और बेटों को बुला लिया। वह जब तक कुछ समझ पाती आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पहले राजेंद्र और उसके बेटों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट भी छीन लिया। महिला थाना प्रभारी सुशीला का कहना है कि जांच में ये बात तो सही पाई गई कि हमलावर महिला को जबरन खींचकर घर के अंदर ले गए थे और उसके साथ मारपीट की।  लेकिन अभी दुष्कर्म वाली बात की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें