फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर किए लाश के पांच टुकड़े, बोरी में बंद कर प्लॉट में फेंका शव

Mon, 18 Apr 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी इलाके में एक शख्स ने प्रॉपर्टी विवाद की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बेरहमी से शव के पांच टुकड़े कर दिए। बाद में शव को बोरे में डालकर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया।
विज्ञापन


तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस को शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त फूलो बेगम (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति गुलाफुद्दीन (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की मानें तो आरोपी ने असम में दूसरी शादी कर ली थी। वह दिल्ली आया नगर स्थित अपने मकान को बेचकर असम शिफ्ट होना चाहता था। लेकिन फूलो बेगम इसका विरोध कर रही थी।
विज्ञापन

13 अप्रैल की रात को अचानक फूलो बेगम घर से गायब हो गई

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, फूलो बेगम अपने परिवार के साथ जी-1, आया नगर 50 गज के अपने मकान में रहती थी। इसके परिवार में 16 साल की बेटी नगमा और पति गुलाफुद्दीन हैं। गुलाफुद्दीन होटल में वेटर था।

13 अप्रैल की रात को अचानक फूलो बेगम घर से गायब हो गई। 14 अप्रैल की सुबह बेटी ने मां के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को शुरू से गुलाफु द्दीन पर शक था।

इस बीच शनिवार को पड़ोस के एक खाली प्लॉट से लोगों ने दुर्गंध आने की शिकायत की। बाद में पुलिस ने उक्त प्लॉट से एक बोरे को बरामद किया। बोरे में फूलो का शव था, जो पांच टुकड़ों में बंटा था।
विज्ञापन

बाद में शव के पांच टुकड़े कर एक बोरे में डाल दिया

- फोटो : Demo pic
पुलिस ने जब गुलाफुद्दीन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व उसने असम में दूसरी शादी कर ली थी। उसकी दूसरी पत्नी दिल्ली से असम शिफ्ट होने की बात कर रही थी।

गुलाफुद्दीन ने फूलो से दिल्ली का मकान बेचकर असम चलने की बात की। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 13 अप्रैल की रात को गुलाफुद्दीन ने गला घोंटकर फूलो की हत्या कर दी।

बाद में शव के पांच टुकड़े कर एक बोरे में डाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें