फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस पर बवाल: दूल्हे और बारातियों की हुई पिटाई, लौटी बारात

Sun, 17 Apr 2016 03:29 PM IST
सतीश पांडेय/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
छोटे भाई के साथ दूल्हा बबलू
विज्ञापन
यूपी में गोरखपुर के खजनी में एक शादी समारोह डांस को लेकर जमकर बवाल हुआ। जनातियों ने दूल्हे और बारातियों की पिटाई की। इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस हो गई।
विज्ञापन


मामला खजनी इलाके के भिटहा गांव का है जहां शनिवार की रात बारात आई थी। दोनों पक्षों की मारपीट में लड़की के भाई का भी सिर फट गया।

दोनों पक्षों के पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि बारात आने के बाद डीजे पर डांस के लिए दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग आ गए फिर डांस को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे और उसके घर वालों को भी युवकों ने पीट दिया। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन

द्वारपूजा के मौके पर हो रहा था डांस

डेमो फोटो
चांडी गांव के रामप्रीत के बेटे बबलू की शादी भिटहा गांव के रामपाल की बेटी से तय थी। शनिवार रात नौ बजे भिटहा गांव बारात पहुंची। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस शुरू हुआ और फिर दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए।

पहले कुछ युवकों ने बारात पक्ष के युवकों को पीटा तो बारातियों ने भी युवकों को पीट दिया। इस पिटाई में लड़के के भाई का सिर फट गया।

इसके बाद मामला और बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक मारपीट हुई। बीच-बचाव में पहुंचे दूल्हे और उसके घर वालों की भी युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें