फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर के बाइक में टक्कर मारने से पत्नी की मौत 

Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
होडल-नूंह मार्ग पर गांव बहीन मोड़ के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसमें 44 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए व शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राशिद के अनुसार गांव बहीन निवासी अमृतलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सुबह बाइक से अपनी पत्नी सुमन उर्फ सुमंत्रा को लेकर खेतों पर गए हुए थे। खेतों से जब वापस घर आ रहे थे तो गांव के मोड़ के समीप जब वह सड़क पर पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुमंत्रा की मौत हो गई और अमृतलाल घायल हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  इसी प्रकार गांव गदपुरी निवासी जगदीश की बाइक में गत 11 सितंबर को गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे जगदीश घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों दुर्घटनाओं में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें