फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी रूठकर गई मायके तो पति ने खुद का गला रेतकर दी जान 

Mon, 22 Aug 2016 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के रूठकर मायके जाने से आहत एक युवक ने गला रेतकर अपनी जान दे दी। युवक की शिनाख्त बीरू (27) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की मानें तो बीरू ने बीच सड़क पर अपना गला काट लिया। 
विज्ञापन


गला कटते ही कुछ दूर भागने के बाद बीरू सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बीरू अपने परिवार के साथ गली नंबर-16 भजनपुरा में रहता था। करीब सात साल पहले बीरू की विश्वास नगर निवासी पूजा से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं।  
विज्ञापन


बीरू नशे का आदी थी। इसी वजह से उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा हो जाता था और वह उससे मारपीट करता था। इसी वजह से करीब एक माह पूर्व पूजा रूठकर अपने मायके चली गई थी। बीरू उसे बुलाने के प्रयास कर रहा था। 

शनिवार रात को नशे में वह गली नंबर-5 में पहुंचा। यहां उसके पिता राम बहादुर रहते हैं। गली में खड़ा होकर बीरू अपनी पत्नी को फोन कर बुलाने लगा। पत्नी के मना करने पर उसने चाकू से खुद का गला काट लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें