फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में शोषण का आरोप

Wed, 13 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर गांव में नौकरी से निकालने से क्षुब्ध शख्स ने सोमवार रात जहर खाकर जान दे दी।  सुइसाइड नोट में उसने दो लोगों पर शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। परिजन ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामले की शिकायत सूरजपुर थाने में दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 मूलरूप से बिहार का रहने वाले रमेश परिहार मलकपुर गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार रात नौ बजे वह खाना खाकर सोने चला गया। 
विज्ञापन


रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके चीखने की आवाज आई। परिजन कमरे में गए तो दर्द से कराह रहा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूरजपुर पुलिस को रमेश के कमरे से सुइसाइड नोट मिला। इसमें उसने फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों पर साजिश कर उसे फैक्ट्री से निकलवाने का आरोप लगाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें