फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार ने छोड़ा घर तो मकान मालिक ने लगाई आग, सीवर में भी किया ब्लास्ट

Thu, 11 Aug 2016 12:32 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन
द‌िल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में एक रोचक मामला सामने आया है। किरायेदार ने घर खाली कर दिया, तो नाराज मकान मालिक ने उसके किराये के दूसरे घर के सामने आग लगा दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने वहां सीवर में भी ब्लास्ट कर दिया, जिससे सीवर के कई ढक्कन हवा में उड़ गए। हालांकि रात होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे रिहा कर दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ बस्ती, सनलाइट कॉलोनी में रहने वाले दिनेश (22) ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 10 दिन से सिद्धार्थ बस्ती में रह रहा है।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले उसने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोस्त विनय के जरिए सनलाइट कॉलोनी-1 में वीके सोमन नैयर (60) के घर में किराये पर रहने लगा। 

वीके सोनम उसकी पत्नी से बेटी कहकर घंटों बातें करता रहता था और उसे रात को नौकरी पर जाने के लिए कहता था। जब दिनेश इसका विरोध करता था, तो आरोपी बुजुर्ग उसके साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन

गुस्से में गेट पर भी लगाई थी आग

पु‌ल‌िस
इस वजह से उसने 10 दिन पहले वीके सोमन का मकान खाली कर दिया और सिद्धार्थ बस्ती में किराये का घर लेकर रहने लगा। 7 अगस्त को दिनेश अपने घर में सोया था। रात करीब 2:30 बजे उसे कुछ हलचल सुनाई दी। 

उसने बाहर निकलकर देखा, तो वीके नैयर ने अखबार में आग लगाकर उसके घर को जलाने का प्रयास किया। आरोपी ने गेट पर आग लगा दी थी। 

इसके बाद वीके नैयर ने जले हुए अखबार और कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर सीवर में ब्लास्ट कर दिया। इससे सीवर के ढक्कन हवा में उड़ गए। हालांकि रात का समय होने के कारण किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 

रात करीब 2:45 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दिनेश की शिकायत पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग वीके सोमन नैयर को 8 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि जमानती धारा होने के कारण उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही कि घर में आग लगाने और सीवर में धमाका करने की आरोपी की क्या मंशा थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें