फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई थी मेकअप कराने और चुरा ले गई सूट

Fri, 03 Feb 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में मेकअप के लिए एक बुटिक में आई महिला ने चार लेडिज सूट चुरा लिए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने पर बुटिक संचालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को मीनाक्षी निवासी खेड़ी माजरा सेक्टर चार स्थित अंजू के बुटिक में मेकअप के लिए आई थी। इस समय अंजू दूसरी महिलाओं के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मौका देखकर मीनाक्षी ने चार लेडिज सूट उठाकर अपनी शॉल के नीचे छिपा लिए और बिना मेकअप कराए वापस चली गई।

अंजू ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद जब लेडिज सूट की जरूरत पड़ी लेकिन सूट नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तब पता चला कि महिला सूट शॉल में छुपाकर ले गई है।  इसके बाद अंजू ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। साथ में सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें