दिल्ली के पहाड़गंज के आरामबाग इलाके में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने घर के बाहर खेल रही एक साल की बच्ची को अगवा कर लिया, लेकिन नजर पड़ने पर पिता ने बेटी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों को पहुंचने पर चारों बच्ची को छोड़कर भागने लगे।
इस दौरान गांव-बामडोला, झज्जर निवासी आरोपी राजेश को दबोच लिया गया। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सोमवार को अन्य आरोपियों नबी करीम निवासी सिद्धार्थ, राजकुमार और सदर बाजार निवासी हर्ष को पकड़ लिया।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि गाजियाबाद में रहने वाला संदीप पांडेय प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी आरामबाग में ससुराल है। रविवार को वह पत्नी स्वाति और बेटी परी (1) के साथ आरामबाग स्थित अपनी ससुराल आया था।