फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहा रही थी छात्रा, बना डाला विडियो - शोर मचने पर हो गया फरार

Fri, 16 Mar 2018 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

मुखर्जी नगर इलाके में बाथरूम में नहाने के दौरान डीयू की छात्रा का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। असम की रहने वाली छात्रा पीजी के अपने बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान रंगीन शीशे के दूसरी ओर से फ्लेश जलाकर किसी ने छात्रा की वीडियो बना ली।

विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से असम की रहने वाली पीड़िता सपना (20)(बदला हुआ नाम) डीयू के नामी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। सपना मुखर्जी नगर स्थित हडसन लेन के एक पीजी में रहती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर उल्टा उसे ही डाटना शुरू कर दिया

एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
बुधवार को क्लास करने के बाद सपना कॉलेज से पीजी पहुंची। वहां फ्रेश होने के लिए वह बाथरूम में नहाने चली गई। पीड़िता के मुताबिक बाथरूम में गली की साइड एक रंगीन शीशा लगा हुआ है।

पीजी मालिक के मुताबिक शीशे से बाहर से अंदर का कुछ दिखाई नहीं देता है। नहाने के दौरान अचानक सपना की नजर शीशे पर गई तो उसने देखा कि कोई मोबाइल की फ्लैश जलाकर उसकी गली में खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। 

पीड़िता ने बाथरूम से बाहर आकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सपना का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर उल्टा उसे ही डाटना शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि उसे पता नहीं था कि शीशे से बाहर से दिखता है या नहीं। बाद में सपना की शिकायत पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें