चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : demo
यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। युवती के परिजनों ने उसे पीट पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कुसहॉ डेहमा गांव में बुधवार देर रात घटी।
इसी थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र राम (25) ताजपुर स्टेशन के पास कौशल विकास केंद्र खोलकर गांव के युवक-युवतियों को कंप्यूटर सेंटर चलाता था। इस सेंटर पर कुसहॉ डेहमा गांव की एक युवती भी कंप्यूटर सिखने आते थी।
इसी दौरान केंद्र संचालक और युवती में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और वह उसके घर आने-जाने लगा। करीब दो माह पूर्व युवती के परिजनों ने युवक को घर आने से उसे मना कर दिया था।
बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव चला गया और घर में घुसने लगा। युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। परिजनों ने युवक को घर में ही पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और चोर-चोर चिल्लाने लगे।