फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों ने प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर मांगे 5.5 लाख

Tue, 04 Feb 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर पुलिस कर्मियों ने उससे साढ़े पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक जीआईपी चौकी प्रभारी है तो दूसरा सेक्टर-20 थाने का एसएसआई है। वहीं, तीसरा आरोपी गाजियाबाद के लोनी थाने में तैनात सिपाही है। एसएसपी ने दोनों दारोगाओं को निलंबित कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:नोएडा: पीसीआर वैन में बच्चों का यौन शोषण

वहीं, गाजियाबाद पुलिस को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएसपी ने पत्र लिखा है। पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर केसट्टा कारोबारियों से संपर्क हैं। जिसकेचलते उसे उठा कर गिरफ्तारी केनाम पर आरोपी पुलिस कर्मियों ने अवैध उगाही की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि न्यू कोंडली दिल्ली निवासी प्रॉपर्टी डीलर फैजाउद्दीन उर्फ गूल्लू ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार शाम साढ़े छह बजे उनकेमयूर विहार फेज थ्री स्थित फ्लैट पर सिपाही नितिन, दो दारोगाओं के साथ उसके घर आकर जबरन उसे उठा कर ले गए।

सेक्टर-12 में मेट्रो अस्पताल के पास कार में बंधक बनाए रखा और उसे फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देने लगे। इस दौरान उससे छह लाख रुपये की मांग की। उसने अपने दो दोस्तों संजीव यादव और संजीव राठी को फोन कर पांच लाख रुपये मंगवाए। इसके बाद पचास हजार रुपये जो पहले से उसके पास थे, वह पुलिस कर्मियों को दिए।

यह भी पढ़ें:ये हैं 40 लाख की फिरौती मांगने वाले शातिर

इसके बाद ही पुलिस कर्मियों ने उसे छोड़ा। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ टू को दी। जांच में आरोप सही पाए गए। दारोगाओं की पहचान विवेक शर्मा व शरद मलिक के रूप में हुई। पुलिस ने सेक्टर-12 के एन ब्लाक में रहने वाले सिपाही नितिन व दारोगा शरद मलिक के आवास पर छापेमारी की।

पुलिस को वसूली गई रकम में से पांच लाख सात हजार रुपये उनकेघरों से मिल गए। नितिन एक साल पहले तक नोएडा में तैनात था। इन दिनों वह गाजियाबाद के लोनी में तैनात है।

वहीं, शरद मलिक सेक्टर-20 में एसएसआई है और विवेक जीआईपी चौकी प्रभारी है। घटना के बाद से तीनों फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट केआधार पर दोनों दारोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। जबकि  सिपाही नितिन के लिए एसएसपी गाजियाबाद को पत्र लिखा गया है।

सिपाही नितिन रहा है चर्चा में
डेढ़ साल पहले सट्टेबाजी के आरोप में नितिन ने प्रॉपर्टी डीलर फैजाउद्दीन को पकड़ा था और उस दौरान भी रुपये लेकर उसे छोड़ दिया था। इस बार भी उसने इन दोनों दारोगाओं से सांठगांठ की और उसे घर से उठा कर अवैध वसूली की।

ऐसे खुला मामला
सूत्रों के मुताबिक पांच लाख रुपये लेकर मेट्रो अस्पताल केपास एक गेस्ट हाउस में प्रॉपर्टी डीलर के दोनों दोस्त संजय राठी व संजीव यादव पहुंचे। रुपये देने के बाद संजीव ने नोएडा से सटे एक अन्य जिले में तैनात अपने परिचित एसपी सिटी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने नोएडा पुलिस के एक अधिकारी से संपर्क साधा। इसके बाद नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई केआदेश दे दिए। इसी बीच मामला खुल जाने से आरोपी पुलिस कर्मियों ने प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क साध रुपये वापस करने की कोशिश शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पांच लाख सात हजार रुपये थाना सेक्टर-24 में आरोपियों ने अपने एक परिचित के माध्यम से वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को पहुंचाए लेकिन इसकेबाद भी मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही तीनों पुलिस कर्मी भूमिगत हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें