फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसा अनजान युवक, युवतियों ने शोर मचाने पर चलाई गोली

Tue, 31 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पानी मांगने के बहाने एक अनजान युवक सोमवार शाम को दो युवतियों के कमरे में घुस गया। इस पर युवतियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी भागने लगा। एक शख्स ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो युवक ने गोली चला दी। गोली मदद के लिए आए शख्स की उंगली को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। थाना सेक्टर-24 पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये घटना सेक्टर-22 के डी ब्लॉक में हुई। यहां मेरठ निवासी ज्योति और सोनी नाम की दो युवतियां एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती हैं। सोमवार शाम को एक अनजान युवक इनके कमरे में घुस आया, उस वक्त दरवाजा खुला था। उसने इशारे से ज्योति को बुलाकर कहा कि वह उनके पड़ोसी का भाई है, उसे पीने के लिए पानी चाहिए। हालांकि ज्योति व सोनी को उस अनजान युवक पर कुछ शक हो गया, इसलिए दोनों ने मदद के लिए शोर मचा दिया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। बचने के लिए अनजान युवक भागने लगा। इसी मकान के भूतल पर रहने वाले कार्तिक राणा ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने तमंचे से गोली चला दी। गोली कार्तिक की उंगली को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें