फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी से पहले 3 माह तक संबंध बनाए, अब जहर दे दिया

Tue, 27 Jun 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
गुरुग्राम के खाड़सा गांव में रहने वाले कलयुगी चाचा ने अपनी सगी भतीजी के साथ अवैध संबध बनाया। मामले का खुलासा होने के बाद उसे जहर खिलाने के साथ खुद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


सेक्टर 37 थाना पुलिस पिता के बयान पर चाचा के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दज कर छानबीन कर रही है।

खांडसा गांव का रहने वाला आशीष (35) शादीसुदा है। एक ही मकान में रहकर आटो चलाता। गांव के ही स्कूल में 12 वीं में पढ़ने वाली 17 साल की भतीजी से उसके अवैध संबध हो गए।
विज्ञापन

चाचा के खिलाफ पॅक्सो एक्ट का मामला दर्ज

सांकेत‌िक च‌ित्र
पिता की ओर से पुलिस को दिए बयान में रविवार की सुबह बताया गया है कि उसके भाई ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर नैनीताल ले गया। जिस पर सेक्टर 37 थाना पुलिस ने चाचा के खिलाफ पॅक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया।

पिता की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद दोनों वापस आ गए। बताते हैं कि आशीष ने सल्फास की आधी गोली भतीजी को खिला दिया और आधी गोली खुद खा ली। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जहां पर रविवार की रात को भतीजी की मौत हो गई और चाचा का उपचार चल रहा है। डीसीपी साउथ अशोक बख्शी के अनुसार पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी के ठीक हो जाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें