फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर चालक ने महिला पत्रकार के आरोपों से किया इनकार

Sun, 16 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
उबर
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह पर कार रोक महिला पत्रकार से बदतमीजी मामले में उबर कैब चालक ने सभी आरोप से इंकार किया है। नोएडा पुलिस ने महिला पत्रकार द्वारा ट्विटर पर की गई यूपी पुलिस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कैब चालक को शनिवार को बुलाया था। 
विज्ञापन


शहर से बाहर होने के कारण वह शनिवार को नोएडा पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। मामले की जांच कर रहे साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक विवेक रंजन राय ने बताया कि कैब चालक ने फोन पर बताया कि वह नशे में नहीं था। वास्तव में उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। महिला पत्रकार इस बीच अपने दोस्त के साथ चली गईं। 

इसके बाद भी वह कुछ देर तक वहीं रुका रहा और पेट्रोल आने के बाद वहां से गया। उबर चालक को अब रविवार को आने के लिए कहा गया है। उधर, उबर कंपनी भी नोटिस के जवाब में चालक का पूरा ब्योरा भेज दिया है। कंपनी ने अभी घटनाक्रम का ब्योरा या जवाब नहीं दिया है। कंपनी भी एक-दो दिन में जवाब देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें