फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर दो छात्रों की मौत

Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
drown
विज्ञापन
सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अरविंद (21) और बिट्टू उपाध्याय (17) के रूप में हुई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम ने दोनों छात्रों के शव पानी से निकालकर मोर्चरी भिजवा दिए। शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों लड़के दोस्त थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तेज गर्मी के बीच दोनों यमुना में नहाने के लिए आए थे। तिमारपुर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      

पुलिस के मुताबिक अरविंद परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता, सोनिया विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता शिव सहाय व अन्य सदस्य हैं। अरविंद डीयू में पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रहा था। वहीं बिट्टू परिवार के साथ पांचवा पुश्ता, सोनिया विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता दलित उपाध्याय व अन्य सदस्य हैं। बिट्टू आईटीआई कर रहा था। दोनों दोस्त थे। बृहस्पतिवार को अरविंद व बिट्टू ने यमुना में नहाने की योजना बनाई। 

दोपहर करीब 3.00 बजे दोनों जीरो पुश्ता पर पहुंच गए। इस बीच नहाने के दौरान गहरे पानी में पैर फिसलने से दोनों दोस्त डूब गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अलावा बोट क्लब इंचार्ज हरीश गोताखोरों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में पानी से दोनों के शव को निकाल लिया गया। बाद में पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दोनों ही लड़के तैरना नहीं जानते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें