पालम विहार थाना क्षेत्र में जालसाझ ने युवती से कस्टम क्लीयरेंस करवाने बहाना बना कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को अपने जाल में फसा अपने खातों में दो लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनिया गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शादी के लिए जीनवसाथी डॉट कॉम पर अपना डाटा अपलोड किया था। जिसमें उसकी दोस्ती यूएस में रहने वाले युवक से हुई थी। वह फिलहाल यूके में रहता है।
छह जुलाई को भारत मिलने के लिए आ रहा था। बृहस्पतिवार छह जुलाई को मेरे पास फोन आता है कि युवक को कस्टम ने रोक लिया है। क्योकि वह बिना घोषणा किए पैसे लाया है।
उसे छुड़वाने के लिए सवा लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। सात जुलाई को फिर कस्टम से फोन आता है कि 89,930 रुपये डालने के लिए कहा गया। जो मैने एसबीआई बैंक के खाते में पैसे डाल दिए।
जिसके बाद मेरी किसी से बात नहीं हुई। आठ जुलाई को फिर फोन आया। जब मैने पैसे जमा नहीं कराये। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रवीन मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया जांच की जा रही है।