फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, ट्रक ने महिला को कुचला

Wed, 16 Mar 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई। सनलाइट कॉलोनी इलाके में ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जबकि निजामुद्दीन इलाके में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। संबंधित थाना पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रहीं हैं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप एंक्लेव, रणहौला निवासी दयाराम पत्नी उर्मिला (48) के साथ मंगलवार रात बाइक पर हापुड़ से दिल्ली लौट रहा था। सरायकाले खां से जाते हुए डीएनडी लूप से महारानीबाग की तरफ उतरते समय ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर से उर्मिला दायीं तरफ बीच सड़क पर गिर गई। इससे ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना में उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दयाराम घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को फरार होने से रोका, इसके बावजूद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर चालक की तलाश तेज कर दी है। बुधवार शाम तक चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन


दूसरी सड़क दुर्घटना निजामुद्दीन इलाके की है। पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। बुधवार शाम तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। व्यक्ति को रौंदने वाले वाहन के बारे में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें