फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित वाहनों ने ली दो की जान, एक आरोपी चालक गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित गति वाहन सोमवार को एक किशोरी और एक वृद्ध की मौत का कारण बने। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। रेलवे से रिटायर मनोहरलाल पलवल के भुलवाना गांव में रहते थे। सोमवार सुबह वह किसी काम ओल्ड फरीदाबाद आए थे।
विज्ञापन


सेक्टर 15ए स्थित क्यूआरजी अस्पताल के पास पीछे आया अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। उन्हें नाजुक हालात में बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि मृतक के भतीजे महेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

सेक्टर 55 में रहने वाले प्रतापचंद्र शाहू की 15 साल की बेटी ज्योति सोमवार सुबह किसी काम से घर से निकली थी। सोहना टी प्वाइंट पर अनियंत्रित गति ट्रक ने ज्योति को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर वरुण ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया गया। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें