रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने झपटमारी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसे बदमाशों ने महिला बैंककर्मी से झपटा था। पुलिस पकड़े गये बदमाशों से उनके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई विजेंद्र दहिया को जानकारी मिली कि महिला बैंककर्मी शिम्पी (33) से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश नरेला के वीर सावरकर मार्केट में आ रहे हैं।
पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि दोनों की उम्र 16 व 17 साल है। पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी की सुबह जब शिम्पी बैंक जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गये थे।