फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
IPL
विज्ञापन
फर्रुखनगर अपराध शाखा की टीम ने आईपीएल के दौरान दिल्ली व कोलकाता टीमों के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अपराध शाखा ने नगदी, मोबाइल, टीवी, रजिस्टर बरामद किया है। पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ थाना सेक्टर-40 पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर निवासी विपिन सचदेवा और मदनपुरी निवासी धर्मेंद्र के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार फर्रुखनगर अपराध शाखा की टीम मेदांता अस्पताल के पास गश्त पर थी। इस बीच अपराध शाखा को सूचना मिली कि सेक्टर-45 स्थित एक मकान में आईपीएल के दौरान दिल्ली व कोलकाता टीम के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। 

सूचना को सटीक मानते हुए अपराध शाखा की टीम ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। डीसीपी की ओर से सर्च वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए मकान पर जाकर दबिश दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान टीवी पर कोलकाता व दिल्ली के बीच मैच चल रहा था और दोनों शख्स मोबाइल पर 46-47-6 की बातें कर रहे थे। इस पर अपराध शाखा की टीम ने इन दोनों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र के पास से मैच से संबंधित हिसाब-किताब का रजिस्टर, मोबाइल फोन मिला। 

तलाशी के दौरान विपिन के पास से 4800 रुपये व मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करते हुए सारे सामान को सील कर दिया। बाद में दोनों के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें