फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के बाद मेडिकल कॉलेजों के दाखिले के नाम पर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

Fri, 13 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


  • बीटेक और एमए पास हैं आरोपीमेडिकल से पहले डीयू के लिए करते थे ठगी
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार राजा गार्डन निवासी रिपन वधवा ने मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके बेटे से मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने के नाम पर 51 लाख रुपये ठग लिए हैं। इन लोगों ने पहले क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना और फिर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया था।

आरोपियों के नाम शुभम जिंदल, डॉ. नरेश यादव, शक्ति उपाध्याय और बिट्टू हैं। इन लोगों ने न तो एमबीबीएस में दाखिला दिलाया और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। 
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी द्वारका में हैं। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने 11 मई को द्वारका से आरोपी नरेश कुमार उर्फ डॉक्टर उर्फ ताऊ (30) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नरेश कुमार से पूछताछ के बाद उसके साथी सेक्टर-8, रोहिणी निवासी शुभम जिंदल (28) को करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया। नरेश कुमार गिरोह सरगना है और वह दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने के 28 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी कुछ पीड़ितों को एमबीबीएस में फर्जी दाखिला कंफर्मेशन स्लीप दे देते थे और इसके नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे। पुलिस ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

बीटेक और एमए पास हैं आरोपी
हरियाणा का रहने वाला नरेश कुमार उर्फ डॉक्टर ने डीयू के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और हिंदू कॉलेज से एमए। शुभम जिंदल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीटेक (आईटी) और साकेत स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस से एमबीए किया है। इसके बाद इसने सोनीपत स्थित दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मार्केटिंग हेड के तौर पर काम किया। वह नरेश कुमार को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले इच्छुक लोगों के बारे में बताता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें