फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के युवक की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Fri, 13 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अलीपुर के पास खेतों में मिला शव, सीमा विवाद में उलझी रही थाना पुलिस
  • वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद अलीपुर थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुढ़पुर गांव के खेतों में मिला। मौके पर पहुंची अलीपुर और समयपुर बादली थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर चली बहस के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलीपुर थाने को केस दर्ज करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त गांव गुलाटिका, कैथल, हरियाणा निवासी वैभव (19) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो वैभव नशे का आदी था। इसलिए परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन वैभव वहां से भागकर अपने रिश्तेदारों के घर बुढ़पुर गांव, दिल्ली आ गया था।

बुधवार शाम को किसी काम से घर से बाहर निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत में मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें