फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी ने ही की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 17 Apr 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित कंटेनर डिपो के पास मंगलवार रात एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए दादरी-नोएडा रोड पर करीब एक घंटे जाम लगाया गया। परिजनों ने सहयोगी चालक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलत: गया (बिहार) निवासी मकसूद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। उसी कंपनी में मथुरा निवासी सचिन भी चालक था। बुधवार की सुबह मकसूद के भाई सऊद को किसी ने सूचना दी कि उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्राओं से छेड़खानी पर भिड़े छात्र, पथराव

वहां पहुंचकर सऊद ने मकसूद को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। मकसूद ने अपने भाई को बताया कि उसके साथ साथी चालक सचिन ने मारपीट की है।

इलाज के दौरान मकसूद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों और साथियों ने हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन


सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें