फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चचेरे भाईयों की कुचला, फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा 

Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। रविवार देर रात मंडी श्यामनगर फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के वक्त दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरीदपुर गांव निवासी हरेंद्र और जोगेंद्र ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों चचेरे भाई हैं। रविवार देर रात दोनों भाई कासना से ऑटो में सवार होकर मंडी श्यामनगर तक आए थे।

वहां से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। तभी दनकौर सिकंद्राबाद रोड पर मंडी श्यामनगर के पास फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम     के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें