दिल्ली में एक बार विदेशी लड़की से रेप की कोशिश की गई। भले ही दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी राजनीतिक दल अपने को गंभीर बता रहे हो, पर राजधानी में हर रोज लड़कियों के साथ बड़ी संख्या में हो रहे अत्याचार इन्हें नकारते हैं।
अभी दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट पर हो रहे अत्याचार थमे नहीं हैं कि फिर से एक विदेशी लड़की से रेप की कोशिश होने की बात सामने आ गई।
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमालिया की 24 वर्षीय युवती की सोमवार शाम आबरू लूटने की कोशिश की गई। हालांकि युवती के शिकायत पर रेप की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिय गया है।