फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Jan 2015 07:21 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना निवाड़ी के गांव पैंगा में एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात किसी ने ट्रांसपोर्टर को फोन कर घर से बुलाया। घर से 50 मीटर दूर ही गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ट्रांसपोर्टर की जेब से एक युवती की फोटो मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव पैंगा निवासी भोपाल सिंह का मेरठ के टीपी नगर में यूपी गुडलक नाम से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। भोपाल के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा मनोज (35) ट्रक चलाता था। वह अविवाहित था।

रात करीब आठ बजे मनोज परिवार के साथ घर में था। भाई प्रमोद के मुताबिक, इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसे फोन किया। फोन सुनकर वह घर से बाहर चला गया।

कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े तो घर से करीब पचास मीटर दूर मनोज का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या से हंगामा मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के बडे़ भाई विनोद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना निवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी डालचंद ने बताया कि मनोज की जेब से एक युवती का फोटो मिला है।

शव के पास एक कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने उसकी गर्दन से सटाकर गोली मारी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें