फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL के नाम पर हो रही ठगी, पढ़ें खबर

Fri, 23 Jan 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीफोन पर लाखों रुपये इनाम जीतने का प्रलोभन देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने आनलाइन ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार यशपाल निवासी सिंबल कैंप (मूल निवासी नौशेरा) ने शिकायत की कि उन्हें मोबाइल पर काल आई, जिसमें उन्हें बीएसएनएल के लकी ड्रा का विजेता बताया गया। इसके लिए उन्हें 15.80 लाख रुपये का पुरस्कार मिलने की बात कही गई।

काल करने वाले शख्स ने इसके लिए 15 हजार रुपये कस्टम चार्ज के रूप में जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके लिए सुमन कुमार नामक व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर (32507215776) दिया गया। यशपाल को बताया गया कि टैक्स और ट्रांजेक्शन फीस भी बाद में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


इस तरह शिकायतकर्ता ने कालर द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल एक लाख चार हजार रुपये जमा करा दिए, लेकिन बाद में उन्हें इनाम या और कुछ नहीं मिला। इस तरह उसके साथ ठगी की गई। प्रारंभिक जांच में क्राइम ब्रांच ने पाया कि फोन करने वाले अज्ञात ठग ने मध्य प्रदेश के बैंक के अकाउंट नंबर उपलब्ध करवाए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर क्राइम ब्रांच ने गिरोह के अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 456, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज किया। क्राइम ब्रांच के एसएसपी मुबस्सर लतीफी ने कहा कि ठगी की अन्य शिकायतें भी मिली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे टेलीफोन काल के मकड़जाल में न फंसे, जिससे उनकी मेहनत से कमाई गई राशि लुट जाए।

जम्मू संभाग के कई हिस्सों में टेलीफोन कर ठगने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस पर क्राइम ब्रांच गंभीरता से जांच कर रहा है।
मुबस्सर लतीफी, एसएसपी (क्राइम ब्रांच, जम्मू)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें