छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे मेरठ के एक ट्रांसपोर्टर का स्मार्टफोन लुटेरे ने चलती ट्रेन से लूट लिया। आरोपी लुटेरा ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। ट्रांसपोर्टर ने घटना की सूचना जीआरपी को दी है।
विज्ञापन
मेरठ निवासी शाहिद पंचशील ट्रांसपोर्ट के मालिक हैं। बुधवार को वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मेरठ जा रहे थे और गेट पर खडे़ होकर सफर कर रहे थे।