फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ का वार्डर कैदियों को कर रहा था ड्रग सप्लाई

Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tihar jail
विज्ञापन
तिहाड़ जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडु स्पेशल पुलिस ने कैदियों को ड्रग्स मुहैया कराने वाले जेल में ही तैनात एक वार्डर को दबोचा है। उसे हरिनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके पास से बरामद बैग में ड्रग्स सहित मोबाइल, चार्जर, बैटरी, सिमकार्ड, पेन कार्ड और 34 हजार रुपये मिले हैं। 
विज्ञापन


आशंका है कि आरोपी जेल में बंद कैदियों को यह सब चीजें मुहैया करवाता था। युवक की पहचान गांव वसंतपुर रोहतक (हरियाणा) वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई।  जेल के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 मंगलवार की रात नौ बजे तमिलनाडू स्पेशल पुलिस के जवान ड्यूटी बदल रहे थे। इसी दौरान जेल संख्या चार के पास उन्होंने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। जवानों ने  युवक को दबोच लिया। युवक की पहचान गांव वसंतपुर रोहतक (हरियाणा) वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई। उसके पास से एक लैपटॉप बैग मिला। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसमें से दो ग्राम स्मैक, करीब ढाई सौ ग्राम गांजा, तंबाकू के अलावा मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, सिमकार्ड, पेन कार्ड और करीब 34 हजार रुपये मिले। जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक जेल नंबर दो में बतौर वार्डर तैनात है। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उसे हरिनगर थाने के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें