फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, आगजनी के बाद घंटे हुआ बवाल

Sun, 24 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेबर चौक से एनआईबी की ओर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने का प्रयास करने से नाराज लोगों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दो पीसीआर वैन समेत दो अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


वहीं मौके पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें दो महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान हालात बिगड़ने पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। 

लेबर चौक से एनआईबी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण करने वालों को हटा दिया था और सड़क के थोड़ी दूर तक ही सब्जी की दुकान लगाने की इजाजत दी थी। 
विज्ञापन


शनिवार को सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शाम करीब 6 बजे सेक्टर-62 चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र शर्मा पहुंचे। जहां लोगों ने उनका विरोध किया। उन्होंने वायरलेस कर पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त फोर्स की डिमांड की। 

जहां एनआईबी चौकी इंचार्ज संजीव यादव पहुंचे। हालात यह हो गए कि उग्र भीड़ को देखकर सिपाही वहां से फरार हो गए। इस बीच सैकड़ों की भीड़ ने संजीव यादव को घेर लिया, जहां उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली। 

रिवाल्वर से गोली चलाने की जैसे ही उन्होंने धमकी दी तो फौरन भीड़ तितर-बितर हो गई। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने दीपक विहार, खोड़ा के सामने वाली सड़क पर आगजनी कर दी। तब तक मौके पर शहर के सभी थानों की पुलिस, आला अधिकारी पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। मौके पर एक कंपनी पीएसी को भी बुलानी पड़ी।

इस भीड़ के दौरान कई पुलिस वालों को पत्थर लगे तो वहीं पुलिस लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। खोड़ा निवासी अजय और दीपक को गंभीर चोट आई है। पुलिस की लाठी से दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें