फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही घर में तीन बार चोरी, नहीं दर्ज की FIR

Tue, 15 Jul 2014 04:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने थाने में चोरी की शिकायत की मगर एक माह तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। हार कर महिला ने जिला पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखा। उसके बाद ही मौर्या एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


73 वर्षीय सवित्री शर्मा पीतमपुरा में अकेले रहती हैं। पति एसएम शर्मा बैंक मैनेजर थे जिनका देहांत वर्ष 2007 में हो गया था। जबकि तीनों बेटे दिल्ली से बाहर अपने अपने परिवारों के साथ रहते हैं। सावित्री कई बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवा खाने की वजह से ज्यादातर समय सोई रहती हैं।

पढ़ें:इंद्रपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े लाखों की लूट

पिछले तीन साल में उनके घर में तीन बार चोरी हो चुकी है। गत 5 जून को भी उनके घर चोरी हुई। उन्होंने थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी।

सावित्री का आरोप है कि थाने में स्टाफ की कमी बताकर उन्हें सौ नंबर को फोन करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया। फोन करने के बाद पीसीआर कर्मी के साथ-साथ बीट कांस्टेबल भी पहुंचा।
विज्ञापन


सावित्री ने घर से चार टोटियां, गीजर और दो पंखे चोरी होने की शिकायत दी। साथ ही उन्होंने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। लगातार थाना में संपर्र्क करने के बावजूद मामले की तफ्तीश नहीं की गई। यहां तक की मामला भी दर्ज नहीं किया गया।

पढ़ें:एयरटेल के अकाउंट मैनेजर ने किया बड़ा फ्रॉड

थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होता देख सावित्री ने एक माह बाद जिला पुलिस उपायुक्त एन जी संबंदन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की। जिला पुलिस उपायुक्त के निर्देश के बाद 11 जुलाई को थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कार्रवाई
सवित्री का कहना है कि बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की ऐसी लापरवाही की वजह से ही आए दिन बुजुर्गों के साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें