फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में तीन बसें भिड़ीं, 32 लोग हुए जख्मी

Tue, 26 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास मार्ग इलाके में पुलिस मुख्यालय के पास सोमवार सुबह स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन बसें आपस में भिड़ गईं। अचानक ब्रेक के कारण बस में सवार 32 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
  गंभीर मालूम पड़ रहे पांच घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी गई। आईपी इस्टेट थाना पुलिस तीनों बसों के चालकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। विकास मीनार के नीचे विकास मार्ग पर एक स्कूटी चालक ने अचानक आईटीओ से लक्ष्मी नगर जाने वाली रोड पर यू-टर्न ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

accident - फोटो : अमर उजाला
अचानक स्कूटी मोड़ने के कारण डीटीसी की हरे रंग की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे आ रही क्लस्टर बस और एक अन्य हरे रंग की डीटीसी बस के चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया।   स्कूटी चालक तो बच निकला लेकिन तीनों बसें एक-दूसरे से आपस में भिड़ गईं। बसों में सवार यात्रियों के सिर, मुंह और टांगों में चोट लगी। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे में कुल 32 लोगों को मामूली चोट लगी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चालकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें