दौलताबाद मार्केट में एक दुकान में शनिवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 10 मिनट में ही दुकान में रखा सारा सामान चोरी कर लिया। यह पूरी वारदात पास ही दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख वह सन्न रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पास ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में लेकर इसे साफ करने के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी सागर ने दौलताबाद मार्केट में दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार रात को दुकान का काम खत्म कर अपने घर चला गया था। दुकान पर काम करने वाले लड़के भी दुकान से चले गए थे।
जब वह अपनी दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था
demo pic
रविवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। जब उसने अंदर देखा तो दुकान में रखा मोबाइल, एलईडी, इनवर्टर गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई पवन कुमार ने बताया कि आसपास की दुकानों में लेगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पाया कि रात करीब एक बजे कुछ लोग दुकान का ताला तोड़कर सामान ले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर साफ नहीं आ रही, जिसके चलते फुटेज को साफ करने के लिए लैब भेजा गया है।